प्रतीक्षा

जिस समय में
सब कुछ
इतनी तेजी से बदल रहा है

वही समय
मेरी प्रतीक्षा में
न जाने कब से
ठहरा हुआ है !

उसकी इस विनम्रता से
काल के प्रति मेरा सम्मान-भाव
कुछ अधिक
गहरा हुआ है।


कुँवर नारायण

जन्म : 19 सितंबर 1927, फैजाबाद, उत्तर प्रदेश

भाषा : हिंदी

विधाएँ : कविता, कहानी, समीक्षा

मुख्य कृतियाँ

कविता संग्रह : चक्रव्यूह, तीसरा सप्तक, परिवेश : हम तुम, आत्मजयी, अपने सामने, कोई दूसरा नहीं, इन दिनों, वाजश्रवा के बहाने, हाशिये का गवाह

कहानी संग्रह : आकारों के आसपास

समीक्षा : आज और आज से पहले

अन्य : मेरे साक्षात्कार, साहित्य के कुछ अंतर्विषयक संदर्भ (साहित्य अकादेमी संवत्सर व्याख्यान)

अनुवाद : यूनानी कवि कवाफी और स्पानी कवि-कथाकार बोर्खेस की कविताओं के अनुवाद

सम्मान : हिंदुस्तानी अकादमी पुरस्कार, प्रेमचंद पुरस्कार, तुलसी पुरस्कार, केरल का कुमारन अशान पुरस्कार, व्यास सम्मान, शलाका सम्मान (हिंदी अकादेमी दिल्ली), उ.प्र. हिंदी संस्थान पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार, कबीर सम्मान, पद्मभूषण

निधन : 15 नवंबर 2017, दिल्ली

Download ‘kavya dhara hindi’ application from this link.

http://bit.ly/2RosSp4

1 thought on “प्रतीक्षा”

Leave a Comment

error: Content is protected !!